फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

हापुड़। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेशों से आने वालों लोगों की मॉनीटरिंग के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को कोरोना के 28 नए मरीज मिले। जबकि 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर फिर से दुनियाभर में भूचाल से आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में इस तरह के किसी ऐसे मरीज के होने से इंकार किया है लेकिन ऐहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीएमओ ने इस मामले में टीम को बाहर से आने वाले लोगों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को 28 नए मरीज मिले। इनमें रेलवे कॉलोनी के तीन, एसएसई इलेक्ट्रिक्स के दो, अमीरपुर नंगोला का एक, श्रीनगर का एक, न्यू शिवपुरी का एक, रमपुरा का एक, बहादुरगढ़ के चार, सेंट एनथोनी स्कूल के तीन, खेड़ा का एक, असौड़ा का एक, निधावली का एक, बड़ा मोहल्ला गढ़ का एक, ईदगाढ मार्केट गढ़ का एक, आदर्शनगर के दो, न्यू हाईवे सिंभावली के चार, कनिया कल्याणपुर का एक मरीज शामिल है।
जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4261 हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4022 पहुंच गई है। 177 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में जिला अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह शुरू हो चुकी है। यहां मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें