फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता सुमन दादा साहब फाल्के आइकॉन से हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्कर विजेता सुमन दादा साहब फाल्के आइकॉन से हुईं सम्मानित
विज्ञापन

हापुड़। लघु फिल्म पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस में अहम भूमिका निभाकर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी सुमन को दादा साहब फाल्के आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सामाजिक कार्यों के लिए मुंबई में 24 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार मिलने पर परिजनों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार को बॉलीवुड के बड़े सम्मान के रूप में जाना जाता है। चयन समिति की संस्तुति पर ग्राम काठीखेड़ा निवासी सुमन को 17 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए मुंबई में आयोजित समारोह में एक्टर अमन व सविता ताई ने संयुक्त रुप उन्हें यह सम्मान दिया। इसके अलावा उन्हें कोविड-19 में किए गए कार्यों के लिए भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवार्ड के लिए सभी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें