शिक्षक, छात्र समेत 27 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के 6 शिक्षक व आठ छात्रों समेत जिले में शनिवार को 27 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब युवाओं को भी संक्रमण तेजी से अपनी जकड़ में ले रहा है। अब तक यहां 62 लोगों की मौत कोरोना के चलते गई है। शनिवार को 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूलों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से शिक्षकों व छात्रों में हड़कंप है। हालांकि समय रहते वह जांच करा लें तो उनके परिवार के लिए भी यह अच्छी बात है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएसवी इंटर कॉलेज में कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों की जांच की। इसमें एसएसवी इंटर कॉलेज के 6 शिक्षक व 8 छात्र कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा पुलिस लाइन का एक, एफसीआई कॉलोनी का एक, शांति नगर का एक, भीमनगर का एक, शिवपुरी का एक, बक्सर का एक, महेशपुरी का एक, चमरी का एक, शिवाजी नगर का एक, रामपुर रोड का एक, वृद्धाश्रम के दो, अपना घर कॉलोनी का एक मरीज शामिल हैं।
संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3851 हो गई है। शनिवार को 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3563 हो गई है। जबकि 226 का उपचार जारी है, 62 लोगों की अब तक कोरोना के चलते मौत हो गई है।
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना काफी घातक हो गया है। इसलिए अपने स्वस्थ की जांच कराते रहें। किसी भी तरह कोरोना के मरीजों को छुपाएं नहीं, इससे उनकी जान जा सकती है। युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं। जिले में अब तक 243776 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।