फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मौत, 16 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 16 नए मामले मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना से दो मौतें और हो गईं। वहीं 16 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 42 हो गई है। संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव उबारपुर निवासी 50 वर्ष व्यक्ति में 25 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि मृतक पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित था।
विज्ञापन

इसके अलावा न्यू बैंक कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग जिसमें 16 सितंबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके साथ ही जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। इसके अलावा 16 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इनमें पक्का बाग का एक, जवाहर गंज का एक, हापुड़ का एक, शिवनगर का एक, दौतई का एक, दरियापुर सिंभावली का एक, पन्नापुरी का एक, आलोक कॉलोनी का एक, एटेलनगर का एक, गांधी गंज के दो, मोती कॉलोनी का एक, न्यू आर्यनगर का एक, समाना का एक, चंद्रलोक का एक, पिलखुवा का एक मरीज शामिल है।
जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2641 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 2195 पहुंच गई है, 404 का उपचार जारी है।
विज्ञापन

कोट
डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 132846 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें