निजीकरण के विरोध में आज बिजली कर्मी शहर में निकालेंगे मशाल जुलूस
हापुड़। बिजली के निजीकरण के विरोध में निगम के कर्मचारी, अधिकारी सोमवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद विशाल मशाल जुलूस शाम पांच बजे से निकाला जाएगा। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति बना ली है।
बिजली के निजीकरण का बड़े स्तर पर विरोध किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि यदि बिजली का निजीकरण हो गया तो इसका उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। बिजली महंगी हो जाएगी और उपभोक्ताओं को शोषण बढ़ेगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेश भास्कर ने बताया बिजली निजीकरण के विरोध में सोमवार को अपराह्न तीन बजे से एसई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद यहां से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो रेलवे पुल, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, टाऊन हॉल बिजलीघर, गढ़ रोड होते हुए हापुड़ कचहरी पर समाप्त होगा। यहां एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।