फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकले युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह की सैर पर निकले युवक पर किया हमला
विज्ञापन

हापुड़। सुबह की सैर पर निकले पीरबाहुद्दीन निवासी एक युवक पर तीन युवकों ने मारपीट करते हुए चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार्रवाई के लिए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला पीरबाहुद्दीन निवासी मोहित सैनी, दीपांशु व मानिक सैनी बुधवार की सुबह घर से सुबह की सैर पर निकले थे। युवकों के अनुसार रेलवे रोड से होते हुए तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनके साथ-साथ तीन अन्य युवक भी चल रहे थे। तभी आपस में घूरने को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने चाकू और तमंचे निकाल लिए। मारपीट के बाद मोहित पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे मोहित लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास टहल रहे लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। लोगों की मदद से घायल मोहित को उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। घायल मोहित के पिता रामकुमार सैनी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि इस मामले में प्रेमपुरा निवासी हर्षित, आकर्षित पुत्र विजय सिंह व रुद्रप्रताप निवासी सुरेश पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें