फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों के लिए कुराना टोल टैक्स फ्री कराने, धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र खुलवाकर मंडी में अवैध आढ़त पर लगाम लगाने आदि की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रालोद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद शर्मा ने कहा कि हापुड़ तहसील के बुलंदशहर रोड पर ब्रजनाथपुर शुगर मिल है। जहां आसपास के ग्रामीण गन्ना डालने एवं अन्य कार्य से जाते है, लेकिन कुराना टोल प्लाजा पर किसानों से अवैध वसूली की जाती है। जिसे हर हाल में बंद कराया जाए। कहा कि बाजार में धान की फसल का रेट खासा कम है। मंडी में किसानों से अवैध आढ़त वसूली जा रही है। उन्होंने अवैध वसूली को बंद कराकर, हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर में धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की। इसके अलावा रालोद ने बिजली विभाग द्वारा किसानों के मीटर चेक करने के नाम पर हो रही अवैध उगाही को बंद कराकर किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में लोकेश प्रधान, सेंसरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुनीश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, यशवीर सिंह, पवन कुमार, अमरपाल सिंह, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुक्कन सिंह, बिजेंद्र सिंह, कृष्णपाल, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें