फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर का छुरी लहराते वीडियो वायरल

विज्ञापन
सड़क पर खुलेआम छुरी लहराते युवक - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर का छुरी लहराते वीडियो वायरल
विज्ञापन

हापुड़। कुछ ग्रामीणों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने और दूसरे युवक द्वारा सरेराह छुरी लहराने का वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई का बताया जा रहा है, जिसमें छुरी के साथ मीनाक्षी रोड निवासी एक हिस्ट्रीशीटर है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है। मीनाक्षी रोड निवासी एक हिस्ट्रीशीटर और उसका दोस्त गांव सलाई जाते हैं और एक युवती से छेड़छाड़ कर देते हैं। विरोध करने ग्रामीणों द्वारा एक युवक की पिटाई शुरू कर दी जाती है। जबकि दूसरी युवक जो हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, छुरी निकालकर युवकों पर तान देता है। करीब ढाई मिनट की वीडियो में वह लगातार छुरी घोंपने की धमकी देता रहता है। इसके बाद मौका देखकर वह फरार होने में कामयाब हो जाता है। दहाड़े छुरी लहराने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में जो भी आरोपी छुरी लहरा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें