फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजपाल प्रमुख बने हापुड़ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजपाल प्रमुख बने हापुड़ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी नौ जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। हापुड़ जिले में खाली चल रही जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर तेजपाल प्रमुख को मनोनीत किया गया है। तेजपाल प्रमुख के मनोनयन पर समर्थकों में खुशी की लहर है।
समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष का पद पिछले महीनों से रिक्त चल रहा था। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिले में सक्रिय थे। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धौलाना के शाहपुर फगौता निवासी तेजपाल प्रमुख को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी घोषित किया गया था। लेकिन कांग्रेस से गठबंधन के बाद यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में व्यापारी नेता एएस वशिष्ठ, मूलचंद सिंह, डा. आदिल, डा. इदरीश मलिक, रशिद अली, अफजाल चौधरी, सहनवाज चौधरी, संजीव वशिष्ठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें