फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत रिपोर्ट देने पर नपे वन रक्षक व वन दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत रिपोर्ट देने पर नपे वन रक्षक व वन दरोगा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में सोमवार को सूखे पेड़ों की अनुमति लेकर शीशम के छह हरे पेड़ काट दिए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने पर वनरक्षक और वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों के काटे जाने का कार्य किया जा रहा है। पहले भी आम के 18 पेड़ों की अनुमति दिखाकर काफी संख्या में पेड़ काट दिए गए। नया मामला गांव मोहम्मदपुर आजमपुर का सामने आया है। छतनौरा निवासी लालाराम के मोहम्मदपुर आजमपुर में खेत हैं। लालाराम ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर छह सूखे पेड़ काटने की अनुमति मांगी। इसके बाद छह हरे पेड़ काट दिए गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया। वन अधिकारी द्वारा जांच किए जाने पर दो कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई। कटान के आदेशों को निरस्त करते हुए वन रक्षक सोनू कुमार व वन दरोगा अनिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रभागीय वन अधिकारी दीक्षा भंडारी ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें