बता दें कि गांव उदयरामपुर नंगला में रविवार को विजय सिंह की दो बेटियों आरती और ज्योति की शादी थी। दोनों की शादी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के पुत्र सचिन और सागर से थी। शाम करीब छह बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दूल्हे के चाचा सुधीर (40) को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह-सात गोलियां लगने से सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ं वारदात से विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोग दहशतजदा हो गए।
घायलों में लड़के के जीजा व एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। देर शाम एएसपी सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को गाजियाबाद स्थित कोलंबिया व गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।