फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की सांप के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की सांप के काटने से मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में खेत पर खाद डालने के दौरान किसान को सांप ने डंस लिया, जिसका जहर फैलने के कारण मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
गांव निवासी यादराम (40) पुत्र राम प्रकाश बुधवार की देर रात फसल में खाद डालने के लिए गया था। जिसके बाद कई घंटे तक जब वह वहां से नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने उसकी तलाश की, जब खेत में जाकर देखा तो वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए, तुरंत ही उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर सर्प दंश के निशान हैं, जिसके चलते मृत्यु सांप के डंसने से प्रतीत हो रही है। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। यदि मौत सांप के डंसने से पाई जाती है तो मृतक किसान के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें