फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर तेल फेंककर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर तेल फेंककर लूट का प्रयास
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र आ रहे एक व्यापारी की गाड़ी पर तेल फेंककर तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। टायर में भी कील मारकर पंक्चर कर दिया। हालांकि व्यापारी बिना गाड़ी रोके तेजी आगे की और बढ़ गया।
पुलिस को दी तहरीर में उद्यमी वरुण गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरों का वेतन बांटने के लिए बैग में नकदी ला रहे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से मसूरी में होली क्रॉस हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो एक स्कूटी और दो बाइकों पर युवकों ने उद्यमी को गाड़ी से मोबिल ऑयल लीक होने का इशारा किया ।
विज्ञापन

उद्यमी ने शक होने पर ड्राइवर को रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही उद्यमी शेखपुर खिचरा पहुंचा तो स्कूटी पर सवार युवक ने कार धीमी होने पर पिछले पहिए पर कील मारकर पंचर कर दिया और व्यापारी से लूट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह से व्यापारी बचकर फैक्टरी तक पहुंच पाया। उद्यमी ने बताया कि वह पंचर गाड़ी को से कई किलोमीटर तक अपनी फैक्ट्री पर आया तब जाकर फैक्ट्री के मजदूरों को देखकर बदमाश भागे । थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उद्यमी की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें