फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खुडलिया में तीन घरों में चोरों ने धावा बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुडलिया में तीन घरों में चोरों ने धावा बोला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में चोरों ने तीन घरों में धावा बोला, लेकिन एक ही मकान में चोरी कर सके। जाग होने पर दूसरे घरों से चोर खाली हाथ भाग निकले। वहीं गांव बड्ढ़ा में बंद मकान में घुसकर चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में बृहस्पतिवार की रात नकब लगाकर चोर सोनू के घर में घुस गए। जिन्होंने एक कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 500 रुपये चोरी कर लिए। जिसके बाद चोर एसपाल के घर में घुसे, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिला। अलमारी खंगालने के बाद सामान इधर-उधर फेंक कर चोर वहां से निकल गए। यहां से निकल कर चोर ग्राम प्रधान देवेंद्र ढींगरा के घर में घुस गए। लेकिन आहट होने पर खाली हाथ भागना पड़ा। पीड़ितों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव बड्ढा निवासी महकार सिंह ने भी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह लोग गांव वापस लौटे, तो घर की दूसरी मंजिल पर लगा हुआ जाल कटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें