देवर ने ही भाभी पर चलाई थी गोली
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा में तीन दिव पूर्व एक महिला के पैर में गोली गली थी, जिसकी पुलिस ने जांच की तो आरोपी खुद महिला और उसके परिजन पाए गए। पुलिस ने महिला के देवर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इंस्पेक्टर अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तीन दिन पूर्व डायल 112 को महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। लेकिन किसी के द्वारा तहरीर न दिए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ। मामले की गहनता से जांच कराई, जिसमें गोली लगने से घायल हुई महिला खुद ही आरोपी पाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित मामले में आरोपी हसमत, इसरत, नजाकत और लिफाकत पर षड़यंत्र रचना, साक्ष्य मिटाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को मीरा रेती के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम हसमत उर्फ छोटे बताया है, जिसके पास से एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसरत के परिवार पर हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें फैसले का दबाव बनाने के लिए इसरत ने अपने ऊपर खुद ही गोली चलवाई है, जिसमें उसके देवर हसमत को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद