फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पकड़ी बुग्गी छोड़ने पर माल खाना इंचार्ज सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ी बुग्गी छोड़ने पर माल खाना इंचार्ज सस्पेंड
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अवैध रुप से रेत खनन में पकड़ी गई 14 बुग्गियों में से छह बुग्गियों को बिना अनुमति के छोड़ने पर एसपी दीपक भूकर ने माल खाना इंचार्ज को सस्पेंड और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी की रिपोर्ट पर एसपी ने कार्रवाई की है।
गंगा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। गत दिनों रेत के खनन में 14 बुग्गियों को पकड़ा गया था। कोतवाली ले जाकर इन्हें सीज कर दिया गया था। लेकिन दो दिन पहले ही गढ़ कोतवाली में तैनात माल खाना इंचार्ज विनोद ढाका ने उच्चाधिकारियों और कोर्ट के रिलीज आर्डर के बिना ही छह बुग्गियों को छोड़ दिया। जिसके बाद वह बुग्गी गांव में दिखाई दीं, जिससे कोतवाली में तैनात माल खाना इंचार्ज की पोल खुल गई। वहीं मामला सामने आने पर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना कोतवाली प्रभारी को मिली, तो उन्होंने पूछताछ की, लेकिन मालखाना इंचार्ज कोई स्पष्ट जवान नहीं दे पाए। वहीं जांच के दौरान बुग्गी की संख्या भी कम पाई गई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने मालखाना इंचार्ज विनोद ढाका और सिपाही संदीप की रिपोर्ट एसपी को भेजी। जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई जिसमें एसपी दीपक भूकर ने मामले में संज्ञान लेते हुए विनोद ढाका को सस्पेंड कर दिया है, वहीं संदीप को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति के छह बुग्गियों को छोड़ने के मामले में माल खाना इंचार्ज और सिपाही की लापरवाही सामने आने पर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई थी। उनके आदेश पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें