फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में आया युवक रजवाहे में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में आया युवक रजवाहे में डूबा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली से बरात में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा आए एक बाराती की रजवाहे में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई, परिजन व अन्य बाराती बिना किसी पुलिस कार्रवाई के वहां से शव को साथ ले गए। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के महाराजपुर आनंद विहार निवासी जगमाल के बेटे सुनील का विवाह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा गांव में तय हुआ था। जगमाल शुक्रवार को धूमधाम से बारात लेकर पलवाड़ा पहुंचे। जिनके साथ दिल्ली के रिठाला निवासी विपिन (20) और विनोद भी बारात में आए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय गर्मी के मौसम को देखते हुए विनोद और विपिन पलवाड़ा रोड स्थित एक रजवाहे में नहाने के लिए चले गए, इस दौरान दोनों रजवाहे में डूब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने विनोद को रजवाहे से सकुशल निकाल लिया, जबकि उसका साथी विपिन डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद विपिन को भी रजवाहे से बाहर निकाला और तुरंत ही निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, मृतक के परिजन व अन्य बाराती बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ लेकर दिल्ली लौट गए। जिसके बाद बेहद सादगी के साथ फेरों की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि रजवाहे में डूबने वाले युवक को उसके परिवार के सदस्य अस्पताल से ही बिना किसी कार्रवाई के ही लेकर चले गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें