फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे भाई-बहन से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की। घटना में महिला घायल भी हो गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी अतुल तोमर ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपनी बहन अंकिता के साथ जनपद बुलंदशहर के गांव लाडपुर में स्थित एक मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। वह अपनी बहन के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। सिंभावली क्षेत्र में हरौड़ा बिजलीघर से करीब 100 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रूकवा लिया। जिन्होंने तमंचे के बल पर उन्हें आतंकित कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने भयभीत करते हुए उसकी बहन अंकिता के कानों में पहने हुए सोने के कुंडल लूट लिए। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट और डंडे से वार कर अंकिता को घायल भी कर दिया, जिसे वह लहूलुहान हो गई। कुंडल लूट कर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें