फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
गांव सलौनी में पहुंचे पार्थिव शरीर को कंधा देते ग्रामीण। - फोटो : GARH
विज्ञापन
जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। चुनाव ड्यूटी के लिए निकले सीआरपीएफ के जवान की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बस और ट्रक की टक्कर की भिड़ंत होने के कारण हुआ था हादसा, जिसमें मृत बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी जवान का पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचा तो मातम छा गया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी जोगेंद्र सिंह के पुत्र कृष्णवीर सिंह चौधरी (45) 1993 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार उनकी वर्तमान तैनाती विशाखापट्टनम में थी। यूपी के विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान कराने के लिए चुनाव में लगी ड्यूटी के लिए कुशीनगर से सोनभद्र जा रहे थे। इस बीच जैसे ही बस मारकुंडी पुरानी पहाड़ी से करीब 100 मीटर गहरी झील के पास पहुंची तो ट्रक और बस की भिड़ंत होने के कारण बस झील में गिर गई, जिससे कृष्णवीर की 4 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहुंचे सीआरपीएफ जवानों के साथ बहादुरगढ़ थाना पुलिस भी दिवंगत जवान के अंतिम संस्कार में पहुंची, जहां पर अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद गांव में ही बेटे हर्ष ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रेम उर्फ दीपक चौधरी, पूर्व प्रधान अरविंद चौधरी, सोनू चौधरी, कुलदीप चौधरी, आकाश चौधरी, इंद्रपाल चौधरी, गुलवीर चौधरी, अमरदीप चौधरी, रिंकू चौधरी, पिंटू, शिवम तोमर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें