फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में साझेदार बन आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में साझेदार बन आठ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी दिलनवाज उर्फ गुड्डू को कपड़ों की दुकान में साझीदार बनाकर साथी ने आठ लाख से अधिक रुपये ठग लिए। आरोपी रातों-रात दुकान से सामान लेकर भाग निकला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिलनवाज उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रहने वाले उसके परिचित ने कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात मूल रूप से गांव मुरादपुर निवासी एक युवक से कराई थी, जो गांव अठसैनी में रह रहा है। आरोपी ने उसे बताया कि उसने काफी समय तक कपड़ों का काम किया है, जिसने अच्छे मुनाफे का लालच देते हुए उसे दुकान में साझेदार बनाने की बात कही। बातों में फंसकर उसने शुरुआत में उसे दो लाख रुपये दे दिए। उसने आरोपी के साथ मेरठ के कस्बा किठौर में एक दुकान किराए पर लेकर काम शुरू कर दिया, लेकिन काम न चलने पर आरोपी ने बक्सर में दुकान खोलने के लिए कहा। इस तरह आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली, इसके अलावा इन्वर्टर, बैटरी और फर्नीचर में भी उसने पैसे लगाए। छह जुलाई 2020 को वह सुबह दुकान पर पहुंचा, तो दुकान बिल्कुल खाली मिली। जिसमें फर्नीचर समेत कोई भी सामान मौजूद नहीं था। जिसके बाद उसने किसी तरह आरोपी से संपर्क किया, तो उसने छह माह में पैसे लौटाने का वादा किया। छह माह बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। बार-बार तकाजा करने पर उसने पैसे लौटाने के लिए उसे दिल्ली बुलाया, जहां गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें