फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 60 हजार रुपये
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में किसान से एटीएम से रकम निकालने के दौरान शातिरों ने कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। किसान ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात शातिरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी शोकार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से सिंभावली गया था। जहां उसे कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी। वह सिंभावली मिल क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक एटीएम बूथ पर पहुंचा और नकदी निकालने लगा। किसी कारण से रकम नहीं निकल पाई, इसी बीच एक युवक एटीएम बूथ में पहुंचा और मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से निकल गया। थोड़ी देर बाद उसके फोन पर मेसेज आया, जिसमें खाते से 60 हजार की नकदी निकाले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद उसने घटना स्थल के आसपास ठग की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सिंभावली पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ठगी करने वाले की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें