पालिका कार्यालय में पर किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। नशे में धुत होकर पालिका कार्यालय पर पहुंचे एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया और विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों से अभद्रता भी की, जिसे लेकर पालिका ईओ ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका ईओ संजीवनराम यादव ने बताया कि दोपहर को गढ़ के राजीव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर पालिका कार्यालय में पहुंच गया। जिसने कार्यालय परिसर में घुसते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उसे पालिका कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा तो उनके साथ भी अभद्रता करना शुरू कर दिया। ईओ ने बताया कि उसने कर्मचारियों से मारपीट भी की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।