कोरोना के दो मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 17
हापुड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो मरीज मिले, जबकि एक स्वस्थ घोषित किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 17 रह गई है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं।
स्वा ्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 899 लोगों की जांच की। इसमें 410 ने एंटीजन, 489 ने आरटीपीसीआर से जांच करायी। आरटीपीसीआर में एक और एंटीजन में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। 187 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जांच को लैब भेजे। होम आइसोलेशन में रह रहे एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। संपर्क में आए लोग जांच अवश्य करा लें, समस्या होने पर सूचना दें।