फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंको : जयंत चौधरी

विज्ञापन
सिंभावली के गांव सिखैड़ा में पहुंचे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : GARH
विज्ञापन
किसान विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंको : जयंत चौधरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान विरोधी ताकतों को सत्ता के गलियारे से उखाड़ कर बाहर फेंक दो, ताकि अन्नदाता को खुशहाली का जीवन दिया जा सके। विकास का दम भरने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा किसानों का उत्पीड़न किया है।
मंगलवार को सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा में सपा-रालोद प्रत्याशी रविंद्र चौधरी, असलम चौधरी और गजराज सिंह के समर्थन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी और अपने हक के लिए किसानों को एक साल तक दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसमें सैकड़ों किसान शहीद हुए। यदि विधानसभा चुनाव न होते, तो संभवत: अभी तक भी किसान बॉर्डर पर ही होते।
विज्ञापन

देश-प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जुमलेबाजों की सरकार अपने हर वादे को निभाने में नाकामयाब रही। सपा-रालोद की सरकार किसानों को गन्ना भुगतान समय से देगी, उन्हें अपनी मेहनत की कमाई के लिए धरना-प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा। गरीब-मजदूर और निम्न वर्ग के लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, वहीं उद्योगपति मालामाल हो रहे हैं। जयंत चौधरी ने 10 फरवरी को मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में यदि गठबंधन की सरकार बनती है, तो यह सरकार गरीब और मजदूरों की सरकार होगी। बेरोजगारों को रोजगार, महिला सशक्तीकरण के लिए गठबंधन के लिए काम किया जाएगा। देश-प्रदेश में पिछले पांच सालों में आर्मी की किसी भी कोर के लिए भर्ती नहीं निकाली गई है, सेना में भर्ती करने वाले युवा परेशान हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि योगी जी की गर्मी आने वाली 10 तारीख को जनता निकलेगी। झूठ की बुनियाद पर बनी यह सरकार एक झूठ को छिपाने के लिए दूसरा झूठ बोलती है।
जयंत बोले की देश-प्रदेश की तरक्की के रास्ते गांवों से होकर गुजरते हैं, यदि गांवों को विकसित कर दिया जाए, तो देश-प्रदेश अपने आप विकसित हो जाएंगे। गठबंधन की सरकार गांवों के विकास के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र जाखड़, गौरव प्रताप, प्रोफेसर अब्बास अली, हेमंत मिश्रा, सतपाल यादव, कुंवरपाल यादव, भूषण त्यागी, सुबोध नागर, त्रिलोक त्यागी, दिग्विजय सिंह, सरदार विरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, फकीरा चौधरी, कुंवर खुशनूद, सुधाकर कश्यप, अख्तर मलिक, गफ्फार खां, आरिफ प्रधान, पवन हूण, हरीश हूण, रवि यादव, अलका निम, कृष्णकांत हूण समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें