फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ सेक्टर में गंगा स्नान करते डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ सेक्टर में गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को मेला क्षेत्र के मेरठ सेक्टर में गंगा में स्नान के दौरान एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया। जिसे डूबते देख परिजनों ने शोर मचा दिया। एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की। करीब आधा किलोमीटर दूर किशोर का शव मिला। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के करनावल गांव निवासी नरेश कुमार अपने परिजनों के साथ कई दिन पहले कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर आया था। जिसने मेला क्षेत्र में मेरठ सेक्टर में अपना डेरा डाल लिया। बृहस्पतिवार को चर्तुदशी पर नरेश के परिजन मेरठ सेक्टर में गंगा स्नान करने के लिए गए थे। दोपहर के समय गंगा स्नान के दौरान नरेश का 13 वर्षीय पुत्र लक्षित गंगा के तेज बहाव में बह गया। जिसे डूबते देख परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने लक्षित को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर लक्षित को गंगा से निकाल लिया। जिसे तुरंत मेला परिसर में बने अस्थाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जो बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का शव लेकर गांव को वापस लौट गए। वहीं एनडीआरएफ और रीवर पुलिस ने गंगा स्नान के दौरान डूब रहे करीब दो दर्जन लोगों को सकुशल निकाल कर उनके परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें