फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर मेले में सात लाख से अधिक भक्तों ने डाला पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर मेले में सात लाख से अधिक भक्तों ने डाला पड़ाव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पौराणिक खादर मेले में अब तक 7 लाख से भी अधिक गंगा भक्तों ने तंबूू-टेंट लगाकर पड़ाव डाल दिया। गढ़ समेत आसपास के गांवों से होकर जा रहे संपर्क मार्गों से मेले में आने वालों का तांता लगा हुआ है। दुकानें सज गई हैं। मेले की रौनक देखते ही बनती है। दीपदान पर्व के मद्देनजर दो दिनों में और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पौराणिक खादर मेले में उमड़ रही भक्तों की भीड़ से मेले की रौनक बढ़ती ही जा रही है। हर घंटे मेले में सैकड़ों की भीड़ तंबू गाढ़कर गंगा के रेतीले मैदान में अपना पड़ाव डाल रही है। संपर्क मार्गों के रास्ते भक्तों का का मेले में आना जारी है। सदर बाजार में लगीं दुकानों से रंगत बढ़ गई है। मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और बच्चों को खेल खिलौने खरीद रहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ रही है। जिला पंचायत विभाग और पुलिस-प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार रविवार की देर शाम तक पौराणिक खादर मेले में 7 लाख और ब्रजघाट शहरी मेले में एक लाख से भी अधिक की भीड़ पड़ाव डाल चुकी है। मेला अधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी और मेला सीओ डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि मेले से जुड़ीं जन सुविधाओं की लगातार मानीटरिंग की जा रही है, मेले में आने के साथ ही पड़ाव डालने वालों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें