फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में साध्वी उमा भारती ने की गंगा आरती

विज्ञापन
गढ़ में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में पूजा अर्चना करती पूर्व मध्य प्रदेश सीएम उमा भारती। - फोटो : GARH
विज्ञापन
ब्रजघाट में साध्वी उमा भारती ने की गंगा आरती
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहीं उमा भारती ने ब्रजघाट पहुंचकर गंगा आरती में भाग लिया। वहीं गंगा सभा आरती समिति ने उमा भारती को प्रसाद और गंगा मैया की तस्वीर भेंट की।
बुधवार की सुबह साध्वी उमा भारती दिल्ली से गंगानगरी ब्रजघाट में बने गेस्ट हाउस में पहुंचीं। वहां उन्होंने थोड़ी देर विश्राम किया। इसके बाद उमा भारती गंगा तट पर पहुंचीं और आचमन करते हुए सुबह की गंगा आरती में भाग लिया। वहीं आरती समापन के बाद गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों ने आरती स्थल पर पहुंचकर उमा भारती को गंगा नगरी में होने वाले विकास कार्य बताए। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा नगरी में अभी हैंगिंग पुल, प्लेटफॉर्म पर सुंदरीकरण का कार्य अधर में अटका हुआ है, जिसके लिए पदाधिकारियों ने कार्य शुरू कराने के लिए निवेदन किया। इस दौरान उमा भारती ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर काम चालू कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्राचीन गंगा मंदिर के दर्शन भी किए
साध्वी उमा भारती ने गढ़ नगर में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में पहुंचकर गंगा मैया की पूजा की। इसके बाद उन्होंने गंगा मंदिर में बने शिवलिंग पर भी जलाभिषेक किया। इस मौके पर संतोष कौशिक, कपिल नागर, अशोक नागर, मनोज तिवारी, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, शशि कौशिक, पंडित मुनेंद्र तिवारी, मुकेश गुरु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें