फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख गड्ढे में गए, दो माह में उखड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख गड्ढे में गए, दो माह में उखड़ी सड़क
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका ने नक्का कुआं रोड की मरम्मत अगस्त माह में 15 लाख रुपये से कराई गई थी। लेकिन दो माह में ही सड़क उखड़ने लगी है। पिछले दो दिन की बारिश में ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर बजरी फैलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में एचपीडीए द्वारा नक्का कुआं रोड का निर्माण किया गया था। पिछले चार वर्षों से सड़क गड्ढों में तब्दील थी। पालिका ने गड्ढों की मरम्मत के लिए अगस्त माह में 15 लाख रुपये का टेंडर जारी किया। जिसके बाद शिवरात्रि से दो दिन पहले सड़क की मरम्मत हुई। वहीं पिछले दो दिन हुई बारिश से नक्का कुआं रोड पर हुए पेचवर्क की सच्चाई खुलकर सामने आ गई है। पेचवर्क उखड़ने के कारण सड़क पर बजरी फैल रही है, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। वहीं सड़क दोबारा से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईओ संजीवनराम यादव का कहना है कि लगातार दो दिन तक बारिश होने के कारण कुछ जगह पर सड़क उखड़ी है, जिसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें