फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छह साल के बच्चे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से छह साल के बच्चे समेत तीन की मौत
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू से मौत की बात कही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। रोजाना जिले में मौत से लोगों में दहशत है। वार्ड 37 के सभासद को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
कोरोना महामारी के बाद अब बुखार और डेंगू से लोग परेशान हैं। एक सप्ताह पहले चमरी निवासी विवाहिता को बुखार आया था। जिसका उपचार नगर के अस्पताल में चल रहा था। प्लेटलेट्स 20 हजार से भी कम हो गई, चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, गांव छतनौरा में 21 साल के युवक की बुखार ने जान ले ली। उसका उपचार भी निजी अस्पताल में चल रहा था। धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में छह वर्षीय बच्चे ने भी बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। वहीं, वार्ड 37 के सभासद कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जिनका उपचार नगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। सभासद ने बताया कि रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर पर पड़ रहा प्रभाव
वायरस के स्ट्रेन में बदलाव आया है, जिसके कारण बुखार से पीड़ित मरीजों के लीवर पर घातक असर पड़ रहा है। डेंगू का असर काफी है, लोग खुद सावधानी बरतें। कुशल चिकित्सकों से ही उपचार कराएं, क्योंकि शुरूआत में जो दवाएं दी जा रही हैं कहीं न कहीं वह भी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं।
- डॉ. हरिओम सिंह, फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें