फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
गढ़ में एसडीएम के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : GARH
विज्ञापन
एसडीएम पर अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्रता और मामलों की सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। वहीं एसओजी मुरादाबाद द्वारा साथी अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर सीओ के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी करते हुए एसडीएम का तबादला न होने तक न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और सचिव चौधरी अनवीश कुमार के नेतृत्व में वकील गढ़ तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। जहां एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ पवन कुमार के खिलाफ हंगामा व प्रदर्शन किया। इसके बाद वकीलों ने तहसील मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर भी तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का व्यवहार वकीलों के साथ ठीक नहीं है। शांति भंग के मामलों में भी बिना सुनवाई और मुलजिम को पेश किए बिना ही थाने से जेल भेजा जा रहा है। मुकदमे लंबित हैं, लेकिन कोर्ट में सुनवाई नहीं हो रही। कई मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन एसडीएम कोर्ट फैसला नहीं सुना रही। जिससे वकीलों में रोष पनप रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम का तबादला न होने तक न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने की घोषणा की।
एसओजी मुरादाबाद पर कार्रवाई न होने पर वकील नाराज
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि एसओजी मुरादाबाद की टीम द्वारा एक मामले में जानकारी मांगने पर साथी अधिवक्ता संजीव समंतराज का गढ़ कोतवाली से अपहरण कर मारपीट की गई। विरोध करने पर एसओजी टीम ने जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में छोड़ा। इस मामले में भी सीओ पवन कुमार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर ने एसओजी मुरादाबाद टीम में शामिल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष बलराज त्यागी, अमरपाल चौधरी, सतेंद्र चौधरी, अजय यादव, ओमपाल मावी, नरेश गिल, दीपक, संदीप सिंह, संदीप सैनी, शाकिर अली, देवेंद्र, युद्धवीर चौहान अंबार अली, सुधीर कुमार, राज जयंत, विनय सागर, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नागर, मिलिन कुमार, देवेंद्र, आनंद भाटी, नरेश लोधी, हरकेश गिरि, राकेश बजरंगी धीरज लोधी आदि मौजूद रहे।
वकीलोें से करेंगे वार्ता
सोमवार को हापुड़ में उच्चाधिकारियों की बैठक में गए थे। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को बार एसोसिएशन से वार्ता कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम गढ़
विज्ञापन

नहीं मिली तहरीर
अधिवक्ता संजीव समंतराज के साथ अभद्रता के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके अलावा हापुड़ न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। न्यायालय के आदेश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार, सीओ गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें