फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दी रकम मांगने पर घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दी रकम मांगने पर घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में उधार दी रकम मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी शाहिद ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने भैंस खरीदने के लिए उससे कई माह पहले 70 हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार की सुबह जब वह अपने रुपये मांगने पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। इस बाद आरोपी अपने साथियों को लेकर उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उस पर व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शाहिन, शबनम, शबाना और जीशान घायल हो गए। घायलों को सिंभावली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने शाहिन और जीशान को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की। सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें