फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी से पनीर चोरी कर बेचने जा रहा कर्मचारी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी से पनीर चोरी कर बेचने जा रहा कर्मचारी पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारी पनीर चोरी कर बेचने ले जा रहे थे। जिसमें से एक आरोपी को डेयरी मालिक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। डेयरी मालिक ने पनीर चोरी कर बेचने के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी राजू कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि पिछले कई दिनों से डेयरी में तैनात तीन कर्मचारी डेयरी में बनने वाले पनीर को चोरी से ले जाकर बेच रहे थे। जिस पर डेयरी मालिक को संदेह हुआ और 20 सितंबर की रात को जब कर्मचारियों की छुट्टी हुई तो डेयरी मालिक ने पीछा किया और रास्ते में जाकर रोक लिया। डेयरी में काम करने वाले तीन कर्मचारी चोरी से एक प्लास्टिक के बैग में 30 किलो पनीर लेकर बेचने जा रहे थे, जिनको डेयरी मालिक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित डेयरी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एक आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया और अन्य दो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित डेयरी मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें