फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म संचालक के भाई को दो युवकों ने मारी गोली

विज्ञापन
गढ़ में गोली लगने से घायल हुआ युवक। - फोटो : GARH
विज्ञापन
फर्म संचालक के भाई को दो युवकों ने मारी गोली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महावीर कॉलोनी में स्थित दक्ष फूड प्रोडक्ट्स संचालक के भाई को दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में भर्ती है। फर्म संचालक ने दोनों आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी प्रदीप कुमार ने सोमवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि गढ़ की महावीर कॉलोनी में स्थित एक मकान में वह दक्ष फूड प्रोडेक्ट्स के नाम से एक फर्म का संचालन करता है। रविवार की रात वह अपने चचेरे भाई खुशयाल के साथ ऑफिस में बैठा हुआ था। इसी दौरान गढ़ नगर के राजीव नगर कॉलोनी निवासी गोलू और गांव दौताई निवासी सुलेमान उर्फ कालू वहीं पर पहुंच गए। जिन्होंने उनके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गोलू ने अपने पास मौजूद पिस्टल से उन पर गोली चला दी। जो उसके भाई खुशयाल के बायी तरफ सिर में लगी। वहीं दूसरी गोली उनके सिर के ऊपर से गुजर गई। फायरिंग और उनके चींखने की आवाज सुनकर फर्म में काम कर रहे कर्मचारी और अन्य लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। प्रदीप ने बताया कि वह लोग तुरंत ही घायल को लेकर मेरठ के अस्पताल पहुंचे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है, जहां से दो खोखे बरामद हुए हैं। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। मेरठ पहुंचकर घायल के बयान भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें