फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ गिरने से तीन युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वलनशील पदार्थ गिरने से तीन युवक झुलसे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठेरा निवासी साहिल सोमवार को अपने साथी छोटा और बाबूद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़ स्याना चौपला पर किसी कार्य से आ रहा था। जैसे ही वह गढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पास पहुंचा तो गढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साहिल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे तीनों युवक घायल हो गए। वहीं गढ़ की तरफ से आने वाली बाइक पर केन में रखा ज्वलनशील पदार्थ तीनों युवकों पर गिर गया। जिससे तीनों युवक झुलस गए। वहीं राहगीरों ने झुलसे युवकों को बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने झुलसे युवकों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें