फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में महिला का कार में अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर दी है। बताया कि 14 सितंबर की दोपहर को गांव के ही जंगल में अपनी बकरियों को चराने गई हुई थी। इसी बीच जैसे ही वह गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंची तो पीछे से एक कार आई, जिसमें बैठे चार युवकों ने उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया और अपहरण कर गढ़ की तरफ ले जाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ कार में दुष्कर्म का प्रयास भी किया, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी युवकों ने उसको धक्का देकर कार से गांव के ही रास्ते में उतार दिया। पीड़िता ने इस मामले में परिजनों को जानकारी दी और कोतवाली पहुंचकर चार आरोपियों को नामजद कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर हल्का दारोगा को मौके पर भेजकर घटनास्थल की जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें