फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु का मांस बेचती दो महिला पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु का मांस बेचती दो महिला पकड़ीं
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने मौके से 30 किलो मांस, तराजू समेत बांट बरामद कर सील कर दिए। पुलिस प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को पुलिस नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को प्रतिबंधित पशु के मांस की बिक्री होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर पहुंच गई और मांस की बिक्री करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की। जहां पुलिस ने दो महिलाओं को एक मकान से मांस बेचते पकड़ लिया। जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने घर में तलाशी ली तो मौके से 30 किलों प्रतिबंधित पशु का मांस, तराजू और बांट बरामद हुए, जिनको लेकर पुलिस कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन

बेचने के लिए पति लाकर देते थे मांस
पुलिस द्वारा पकड़ी गई आरोपी महिला समीना और साहना ने बताया कि उनके पति मांस लाकर घर में रख देते थे, जिसको वह बेचने का काम करती हैं। महिलाओं ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से इस काम को कर रही है। जिसका पता सिर्फ मांस खरीदने वाले को है, इसके अलावा वह चुपचाप ही गांव में मांस बेचने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

गढ़ पुलिस ने सात आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
आरोपी समीना निवासी अल्लाबख्शपुर, साहना निवासी आदर्श नगर गढ़, नाजरीन, फिरोज, अमजद, रहीसू और रोहिल के खिलाफ प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मौके से बरामद हुए मांस को प्रयोगशाला भेज दिया है। महिला आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- अजय चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें