बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के तहसील रोड पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गढ़ नगर के तहसील रोड पर स्थित मोहल्ला राजीव नगर निवासी रणजीत ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि उसके पिता बनारसी दास शुक्रवार की शाम सड़क पार स्थित बाग में गए थे। जो पैदल घर की तरफ लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। जानकारी पर पता चला कि टक्कर मारने वाला युवक अनस निवासी मीरा की रेती गढ़ नगर निवासी है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनस के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।