फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या कर फंदे पर झूली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की हत्या कर फंदे पर झूली महिला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव भोवापुर निवासी महिला रिंकी ने अपनी 11 माह की बच्ची रिया की हत्या के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची का शव कमरे में सोफे पर पड़ा हुआ था। वहीं मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी रवि की शादी करीब चार साल पहले जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव रिटौला निवासी रिंकी (25 वर्ष) के साथ हुई थी। रवि नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है और अधिकतर नोएडा ही रहता है। वहीं रिंकी ससुराल वालों से अलग एक दो कमरों के मकान में पड़ोस में ही रहती थी। महिला का शव रविवार की सुबह कमरे की छत के कुंदे से फंदे पर लटका मिला, वहीं उसकी 11 वर्षीय बच्ची रिया का शव एक सोफे पर पड़ा था।
विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरा
रविवार की सुबह जब रिंकी काफी देर तक नहीं जागी, तो उसकी सास महेंद्री कमरे पर पहुंची और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महेंद्री ने कमरा खोलने की कोशिश की, तो अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। रिंकी का शव कमरे में छत के एक कुंदे में फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना के बाद सीओ पवन कुमार , सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई। जिसके बाद नायब तहसीलदार नितिन कुमार भी मौके पर पहुंचे। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया, अंदर पहुंचते ही पुलिस टीम और परिजनों के होश उड़ गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने रिंकी और उसकी बच्ची के शवों को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट समेत अन्य जांच पड़ताल की।
मायके पक्ष ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप
बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मृतका की मां बबीता और अन्य परिजन गांव पहुंच गए और हंगामा किया। बबीता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। कई बार उनकी बेटी से मारपीट की गई। मांग पूरी न होने पर ही ससुराल के लोगों ने बेटी व नातिन की हत्या कर दी। बबीता ने दामाद रवि, सास महेंद्री, ससुर इंद्रपाल व जेठ कपिल को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिंकी के पति रवि, सास महेंद्री, ससुर इंद्रपाल व जेठ कपिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें