बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। जिसने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वहीं, महिला ने बताया कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ के बाद उसके पति ने किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी दिनों से बेटी को गुमसुम व परेशान देखकर उसने पूछताछ की। जिसके बाद बेटी ने पिता की करतूत की जानकारी दी। पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म के मामले की जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी संजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।