फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगे पांच लाख
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर कंपनी के एजेंटों पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी पप्पू ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गांव के ही रहने वाले दो परिचित अक्तूबर 2018 में उसके पास आए थे। जिन्होंने बताया कि गांव कुछ लोगों ने एक फाइनेंस कंपनी बनाई हुई है। जिसमें पैसा इन्वेस्ट करने पर संचालक 18 माह में धन दोगुना कर वापस लौटाते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दोनों उक्त कंपनी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुनाफे के लालच में वह आरोपियों की बातों में आ गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे कंपनी संचालकों से चांदनेर स्थित उनके कार्यालय में मिलवाया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उसने दो बार में पांच लाख रुपये जमा करा दिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ माह तक उसे ब्याज मिलता रहा, लेकिन फिर पैसे मिलने बंद हो गए। जिसके बाद उसने आरोपियों से पैसे लौटाने का तकाजा किया, तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि संचालक कंपनी बंद कर भाग खड़े हुए हैं। जिसके बाद उसने एजेंटों से सख्त तकाजा किया, तो उन्होंने पैसे वापस मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कंपनी संचालकों समेत एजेंटों पर कार्रवाई व उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अन्य मामलों में कंपनी संचालकों के घर की कुर्की की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें