फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं सिंभावली पुलिस ने एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ छह माह तक दुष्कर्म किया था। वहीं गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया था। इस संबंध में पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना के आधार पर सोमवार को घटना के मुख्य आरोपी जुबैर को पलवाड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंभावली कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात अपने घर की छत पर सो रही एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अश्लील हरकत करते हुए उसकी वीडियो बनाने की कोशिश की थी। लेकिन जाग होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी इंजमामुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें