फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू तथा कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लोगों से संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ एसओ राजीव कुमार बालियान ने बताया कि कोविड-19 को लेकर शासन द्वारा समस्त क्षेत्र में रात आठ बजे से रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की हुई है। वहीं संक्रमण की रोकथाम को लेकर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव कनौर में एक गली में रात के समय दस से 12 व्यक्ति अपने घरों के बाहर खड़े हुए थे, जिन्होंने ना तो अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और ना ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा था। जिसे देखते हुए कोविड-19 संक्रमण के अधिक फैलने की संभावना बनी हुई थी। एसओ ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर सभी लोग मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसआई अमित कुमार की तहरीर पर 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजीव कुमार बालियान ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। ताकि परेशानी से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें