फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जोनल मजिस्ट्रेट की मौत, 143 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : जोनल मजिस्ट्रेट की मौत, 143 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ स्थित अतिहिम्मीकृत सीमन उत्पादन केंद्र के संयुक्त निदेशक व पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट डॉ.वीर सिंह की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। मुरादाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं बुधवार को कोरोना के 143 संक्रमित मिले जबकि 68 ठीक होकर घर लौट गए। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 922 पर पहुंच गई है।
जोनल मजिस्ट्रेट डॉ.वीर सिंह की हालत करीब पांच दिन पहले बिगड़ी थी। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां कोरोना की पुष्टि होने पर उनका उपचार जारी था। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। इसी विभाग के दो अन्य कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीजन किट की जांच में 102, आरटीपीसीआर की चांज में 40 व ट्रू नेट मशीन की जांच में एक समेत कुल 143 मरीज संक्रमित मिले। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5749 पहुंच गई है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कई अधिकारी संक्रमित
पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे कई अधिकारी भी संक्रमित हुए हैं। हापुड़ ब्लॉक के आरओ व डायट प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें आइसोलेट कराया गया है, इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीण, होम्योपैथिक अस्पताल के चिकित्सक जगतराम समेत अनेकों प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमित आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को अब चुनाव संपन्न कराना चुनौती बन गया है। संक्रमित हुए अधिकारियों का विकल्प तलाशा जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण का कार्य देख रहे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, सीएमओ के स्टेनो, ड्राईवर समेत एक दर्जन से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
चुनाव की तैयारियों पर नहीं पड़ेगा असर
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई अधिकारी भी संक्रमित हुए हैं। हालांकि इससे चुनाव की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कई अधिकारियों की ड्यूटी रिजर्व में है। अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं संक्रमण से बचने के लिए अधिकारियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
इन क्षेत्रों में मिले मरीज-
हापुड़ क्षेत्र- हाफिजपुर, आलमपुर, ततारपुर, गंज मंडी, कसेरठ बाजार, संजय विहार, देवपुरी, ददायरा, जवाहर गंज, राधापुरी, सर्वोदय कॉलोनी, मुबारिकपुर, हर्ष विहार, भड़ंगपुर, अंबेडकर नगर, श्रीनगर, कन्हैयापुरा, असौड़ा, सीएचसी, शाहपुर जटट, पन्नापुरी, नव दुर्गा कॉलोनी, स्वर्ग आश्रम रोड, न्यू आलोक कॉलोनी, नली हुसैनपुर, तहसील, अच्छेजा, हबिसपुर बिगास, हरी एंक्लेव, गंगानगर, भीमनगर, उपैड़ा, शिवपुरी, करीमपुरा, पीरनगर सूदना, पक्का बाग, कोटला युसूफ, सैनी नगर, देवलोक कॉलोनी, अर्जुननगर, चमरी, सबली, गांधी विहार, पीर बाउद्दीन, प्रेमपुरा, तगासराय, गांधीगंज, इंद्रानगर, श्यामनगर, करीमपुर, कुचेसर चौपला, सीएमओ कार्यालय, त्रिलोकीपुरम, सोंटावाली, पंचशील कॉलोनी, एफसीआई, पटेलनगर, कबाड़ी बाजार, रघुवीर गंज, ज्ञानलोक, भगवानपुरी, चाह कमाल, सिमरौली, अपना घर कॉलोनी, त्यागी नगर, कोटला मेवतियान, खिड़की बाजार, सिम्स मेडिकल।
पिलखुवा क्षेत्र-नई आबादी, गांधी रोड, मालीवाड़ा चौक, चाह डिब्बा, लुहारन मंडी, शैलेस फार्म, बस स्टेंड, सर्वोदय नगर, मोहल्ला मंडी, पबला, चंडी मंदिर, बड़ौदा, जीएस मेडिकल, दिनेश नगर, शिवाजीनगर।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र-भोवापुर, पीएचसी।
गढ़ क्षेत्र-डेहरा कुटी, केशवनगर, ब्रजघाट, पलवाड़ा, मोहल्ला आजमपुर, वैट।
धौलाना क्षेत्र-ककराना, डेहरा, कंदौला, खेड़ा, फगौता।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-----------466449
कुल मरीज-----------5749
एक्टिव मरीज----------922
स्वस्थ मरीज-----------4760
मृतक---------------67
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें