फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल से लापता हुए दो छात्र, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल से लापता हुए दो छात्र, पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले दो छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगा तो वह बिना शिक्षकों को बताए गुरुकुल से लापता हो गए। छात्रों को गुरुकुल में न पाकर शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर छात्रों को बरामद कर गुरुकुल के शिक्षकों और परिजनों को सौंप दिया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा सात और नौ में पढ़ने वाले गढ़ और दिल्ली निवासी दो छात्र रविवार की शाम को गुरुकुल से बाहर भ्रमण करने के दौरान लापता हो गए। रात के समय जब गुरुकुल के शिक्षकों ने छात्रों को गिनती की तो दो छात्र कम पाए गए। जिसको देख शिक्षकों के होश उड़ गए। शिक्षक लापता हुए छात्रों की तलाश में जुट गए, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद गुरुकुल प्रबंध समिति से पदाधिकारी महेश आर्य ने दोनों के परिजनों से वार्ता कर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। साथ ही थाने पहुंचकर दोनों छात्रों की लापता होने के मामले में तहरीर भी दी। पुलिस दोनों छात्रों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि तलाश करने के दौरान रविवार रात करीब डेढ़ बजे दोनों छात्रों को पैदल जाते हुए चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों छात्रों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, जिसकी वजह से वह दोनों एक राय हो गए और गुरुकुल में बिना बताए निकल पड़े। बताया कि दोनों छात्रों को बरामद कर विद्यालय के शिक्षकों और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें