एक करोड़ रुपये से बदलेगी नगर की दो सड़कों की सूरत
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण न होने से नगरवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अब इनका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पालिकाध्यक्ष ने शिलान्यास कर दिया है, जल्द ही सड़कों की सूरत बदलने के साथ ही लोगों को आवागमन और धूल से निजात मिलेगी।
गढ़ नगर पालिका परिषद चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि नगर की गंगा मंदिर रोड, मोहल्ला घोसियान की सड़क काफी समय से जर्जर हो रही थी, जिससे वहां पर रहने वाले लोगों समेत राहगीरों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही थी, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से उठने वाले धूल के गुबार से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए उन्होंने लोगों की समस्या के समाधन के लिए सीसी रोड के निर्माण के उद्देश्य से टेंडर निकालकर सड़क का पुननिर्माण कराने का निर्णय लिया। बुधवार को चेयरमैन ने सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि यह सड़कें आरसीसी की बनाई जाएगी, गंगा मंदिर रोड की लागत करीब 85 लाख रुपये होगी। दूसरी सड़क वार्ड 25 में बनवाई जाएगी, जिसकी लागत करीब साढ़े दस लाख रुपये की होगी।
बताया कि सड़कों पर निर्माण कार्य शुरु हो गया है, जिसका जल्द कार्य पूर्ण होने पर लोगों को टूटी सड़कों से निजात मिलेगी और सड़क से उठने वाली धूल का गुब्बार भी नहीं होगा। इस मौके पर जेई प्रीति अग्रवाल, सभासद सुरेंद्र सिंह, राजीव यादव, उस्मान चौधरी, शमशाद अली, टीकाराम, ठेकेदार गौरव मिश्रा, मुकेश कुमार, आदित्य चौहान मौजूद रहे।