फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के बीचों बीच नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान- व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में शराब की दुकान खुलने के विरोध में व्यापारी हुए लामबंद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टेंड के सामने खुलने वाली शराब और बीयर की दुकानों के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को व्यापारियों ने बैठक कर दुकानें न खुलने व आंदोलन की चेतावनी दी है।
मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस स्टेंड के सामने 2020-21 के लिए अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों के लिए टेंडर हुआ है। शुक्रवार की शराब दोनों संचालकों ने अपनी दुकानें खोलने की कोशिश की। शराब की दुकानें खुलती देखकर व्यापारियों ने एकत्र होकर खुलकर विरोध करते हुए दुकानों को काले रंग से पुतवा कर बंद भी करा दिया था। जिसके बाद शनिवार को व्यापारियों ने शराब की दुकानों के विरोध में बैठक की। जिसमें व्यापार मंडल नगराध्यक्ष मूलचंद सिंघल समेत व्यापारियों ने कहा कि मुख्य बाजार और रोडवेज बस स्टेंड के सामने यदि शराब और बीयर की दुकानें खोली जाती हैं, तो आपराधिक घटनाएं ह बढ़ जाएंगी। मूलचंद सिंघल ने कहा कि रोडवेज बस स्टेंड के सामने शराब की दुकान किसी भी सूरत में नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आखिर आबकारी विभाग द्वारा मुख्य बाजार में बिना निरीक्षण के दुकान किस तरह आवंटित की गई। व्यापारियों ने बैठक में कहा कि यह चौपला का मुख्य बाजार माना जाता है, वहीं बस स्टेंड भी स्थित है। जिससे बाहरी क्षेत्रों के लोग यहां रुककर शराब और बीयर की खरीदारी कर सेवन करेंगे। जिससे रोजाना दुकानदारों और समेत आसपास रहने वाले परिवारों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होना संभव है। वहीं बाजार आने वाली महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के साथ भी छेड़छाड़ की घटनाएं बढे़ंगी। इस दौरान दुकान मालिक हनी शर्मा उर्फ शशांक ने व्यापारियों में नाराजगी देखते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि वह अपनी दुकान को शराब और बीयर शॉप खोले जाने के लिए किराए पर नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंकुर त्यागी, सोनू गर्ग, अमल गोयल, कमलेश, शकील, इकराम, मुस्तफां, अजय गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, ब्रजभूषण, योगेश शर्मा, भूषण शर्मा, पवन गुप्ता, विमल गोयल, नासिर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें