फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टी के बीच एटीएम ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की छुट्टी के बीच एटीएम ठप, लोग परेशान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। होली के मद्देनजर बैंकों की आगामी दो दिन की छुट्टियां हो चुकी हैं। इसके चलते एटीएम में भी कैश न निकलने की समस्या आ रही है। रविवार को ही शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। लोगों को कैश नहीं मिलने की समस्या हुई। लोग एक एटीएम से दूसरे में भटकते रहे।
गढ़ नगर में बैंक शाखाएं खुलने के साथ ही उनके साथ लगे एटीएम भी खुलते हैं, बैंक बंद होने के बाद अधिकारी-कर्मचारी अधिकांश एटीएम बंद कर चले जाते हैं। जिसके चलते आगामी दो दिन होली के त्योहार पर नगर के सभी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के साथ ही एटीएम भी बंद होने से लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ेगा। रविवार को अमर उजाला ने शहर के एटीएम का हाल जाना, तो अधिकांश एटीएम बंद मिले।
विज्ञापन

-सीन-1
एसबीआई एटीएम
नगर के मुख्य चौराहे के निकट स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बराबर में एटीएम भी लगा हुआ है। रविवार को दोपहर करीब 11 बजे बैंक के साथ ही एटीएम भी बंद पड़ा मिला। ऐसे में लोगों को अगले दो दिनों में कैश के लिए भटकना ही पड़ेगा।
-सीन-2--समय करीब साढ़े 11 बजे
सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
जवाहर गंज मंडी में स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम भी रविवार को साढ़े 11 बजे बंद मिला। एटीएम का शटर बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं मेरठ रोड पर स्थित पीएनबी का एटीएम भी बंद मिला।
-सीन-3
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम- समय 11:45 बजे
पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पौने 12 बजे तक भी बंद ही रहा। नगर के अधिकांश एटीएम बंद होने से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अवकाश के दिनों में जरुरत पडने पर लोगों को कैश के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एलडीएम आशुतोष पांडेय का कहना है कि एटीएम सेवा को बहाल रखने के लिए संबंधित बैकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें