फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली आज, शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली आज, शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। होलिका पूजन और दहन आज फाल्गुन पूर्णिमा पर होगा। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल पाते हैं। वहीं पूजन भी शुभ मुहूर्त में ही करना हितकर होता है।
विज्ञापन

इस बार होली का दहन नौ मार्च सोमवार की रात में होना है, जिसे लेकर क्षेत्र के लोग कई स्थानों पर तैयारी की जा रही हैं। विभिन्न स्थानों पर होलिका को भव्य स्वरूप देने की कवायद की जा रही हैं। भद्रकाली मंदिर के पुजारी रमाशंकर तिवारी और पंडित उमेश सेनरा ने बताया कि इस बार फाल्गुन पूर्णिमा का योग सोमवार की सुबह तीन बजकर चार मिनट से पूर्णिमा आरंभ होकर रात 11 बजे के बाद तक रहेगा, जिसके बाद प्रतिपदा का आगमन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि होली का पूजन सोमवार की दोपहर 1.30 बजे प्रारंभ होगा, जो शाम तक चलेगा। वहीं होली का दहन का समय देर शाम 6.45 बजे से प्रारंभ होकर रात नौ बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि होली दहन के लिए हराभरा पेड़ काटकर नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने वालों पर कभी भी ईश्वर की कृपा नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें