फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे बाजार

Mon, 04 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
एक्साइज डयूटी बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते हापुड़ के सर्राफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को घर से निकलने से पहले जान लें कि शहर बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में व्यापार मंडल ने भी बंद का एलान किया।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल को 32 दिन हो गए। अब इसको उद्योग व्यापार मंडलों और व्यापारी संगठनों ने भी समर्थन दे दिया है। हालांकि इससे दूध और दवा की दुकानों को बंदी से बाहर रखा गया है।

सोमवार को हापुड़ बंद को सफल बनाने के लिए सर्राफा, स्वर्णकार और व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिनभर जनसंपर्क करते रहें। रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सर्राफा बाजार में जमा हुए। ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने सभी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों से सोमवार को बंद सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जय कुमार वर्मा ने बताया कि चार अप्रैल की सुबह को 10 बजे सभी व्यापारी सर्राफा बाजार चौक में एकत्र होंगे और वहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे।

सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल का बंद को समर्थन देने पर आभार जताया।

वहां पर डीके सर्राफ, नवनीत शर्मा, कालू, शरद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ सर्राफ, गौरव अग्रवाल, आयुश सर्राफ, पवन शर्मा, गौरव अग्रवाल, संजय, बबलू, विजय गोयल, राकेश, विवेक, राधेश्याम वर्मा, ओमवीर वर्मा, कैलाश वर्मा, अशोक, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें