फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम विक्रेता को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम विक्रेता को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ई-रिक्शा से आइसक्रीम बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति को बदमाशों ने बंधक बनाकर ई-रिक्शा, नकदी व आइसक्रीम लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा कलां निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह वर्तमान में सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह ई-रिक्शा से आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह क्षेत्र के गांव टोडरपुर से आइसक्रीम बेचकर सिंभावली लौट रहा था। रास्ते में हिम्मतपुर स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने पहले उससे आइसक्रीम मांगी, आइसक्रीम देते ही बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और उसे भयभीत कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने बंधक बनाकर उसे पास में ही एक खेत में बैठा लिया, जहां बदमाशों का एक साथी पहले से ही मौजूद था। जिसने करीब आधा घंटे तक उसे खेत में ही बैठाए रखा। इस दौरान तीनों बदमाश उससे तीन हजार रुपये की नकदी, ई-रिक्शा और आइसक्रीम लूट कर भाग निकले। आधा घंटे बाद चौथा बदमाश भी मारपीट करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि पीड़ित को साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें